वट पूर्णिमा व्रत 2025: आज रात करें ये 3 उपाय!

Rakesh Pal
3 Min Read
वट पूर्णिमा व्रत 2025: आज रात करें ये 3 उपाय
Highlights
  • वट पूर्णिमा पूजन का शुभ मुहूर्त
  • वट पूर्णिमा व्रत पूजा विधि-
  • वट पूर्णिमा व्रत की रात करने वाले उपाय

वट पूर्णिमा व्रत का महत्व
करवा चौथ की ही तरह वट पूर्णिमा व्रत भी पति की दीर्घायु और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना से रखा जाता है. इस दिन विशेष रूप से वट वृक्ष की पूजा की जाती है, जिसे सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि इस दिन विधिवत रूप से वट वृक्ष की पूजा करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है

वट पूर्णिमा पूजन का शुभ मुहूर्त -

वट पूर्णिमा पर विशेष तिथि 10 जून 2025

वट पूजा मुहूर्त:सुबह 8:52 से दोपहर 2:05 तक
स्नान और दान का समय:सुबह 4:02 से 4:42 तक
चंद्रोदय:शाम 6:45 बजे

वट सावित्री व्रत (पूर्णिमा) पूजा विधि-

1.स्नान करके स्वच्छ व नए वस्त्र पहनें और सोलह श्रृंगार करें।
2.वट वृक्ष (बरगद) के नीचे जाकर पहले स्थान की साफ-सफाई करें और पूजा की सारी सामग्री वहाँ सजा लें।
3.सावित्री और सत्यवान की प्रतिमा या चित्र को लाल कपड़े में लपेटकर रखें और उन्हें फल अर्पित करें।
4.बरगद का एक पत्ता लेकर उसे अपने बालों में सजाएं।
5.इसके बाद सावित्री-सत्यवान की कथा स्वयं पढ़ें या पंडित जी से श्रवण करें।

वट पूर्णिमा व्रत की कथा

वट पूर्णिमा का व्रत देवी सावित्री और राजकुमार सत्यवान की कथा से जुड़ा है। सावित्री का विवाह सत्यवान से हुआ था, जिसकी बहुत की कम उम्र में मृत्यु हो गई थी। लेकिन अपनी कड़ी तपस्या से सावित्री ने यमराज को खुश किया और अपने पति को नया जीवन दिलाया। देवी सावित्री ने यमराज को खुश करने के लिए वट वृक्ष की पूजा की थी। इसलिए इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं और वट पेड़, देवी सावित्री और राजकुमार सत्यवान की पूजा करती हैं।

वट पूर्णिमा व्रत की रात करने वाले उपाय

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *